मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने लगाया सपा पर आरोप: कहा?
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है।
वही दूसरी ओर राजनीतिक वार- पलटवार के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है। साथ ही नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर आरोप लगते हुए कहा कि, 'समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट नई है लेकिन उसमें दिए गए प्रत्याशी वही अपराधी हैं।
सपा के प्रत्याशियों की नई सूची से उसका चरित्र उजागर हुआ है'। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, 'सपा ने बालिका दिवस पर बलात्कारियों को टिकट देकर अपना मंसूबा जाहिर
करने के साथ प्रदेश की जनता को अपमानित किया है। सपा ने दुर्दांत अपराधियों को टिकट देकर दहशत फैलाने का काम किया है'।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
बता दे कि सीएम योगी ने ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा है कि, 'जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है।
उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।'
महिमा शर्मा
Sandhya Halchal News